Rajasthan Safai Karmachari Bharti 2026: 24,752 पदों पर भर्ती, योग्यता, आवेदन तिथि

Rajasthan Safai Karmachari Recruitment 2026: राजस्थान सरकर ने सफाई कर्मचारी के पद पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें अभ्यर्थियों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत राज्य की 183 नगरीय निकायों में कुल 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से लिया जाएगा और अभ्यर्थी 28 सितंबर 2026 से पहले आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Samvida Safai Karmachari Recruitment 2026: Overview

Conducted Bodyराजस्थान नगर निगम
Name of the Postराजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती
विभागस्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान
कुल पद24,752
पद का प्रकारसंविदा
नगरीय निकाय183
आवेदन का माध्यमऑनलाइन

राजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी योग्यता

  • आवदेनकर्ता राजस्थान का मूल निवासी हो।
  • संविदा सफाई कर्मचारी पद के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है।
  • अभ्यर्थी का 1 वर्ष का अनुभव हो सकता है और यह अनुभव राजस्थान के नगरीय निकाय से संबंधित होना चाहिए। साथ ही निर्धारित प्रारूप में अनुभव प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है।

राजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी आयु सीमा

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आरक्षित एवं अन्य पात्र विशेष श्रेणियों के अभ्यर्थियों को राजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार छूट दी जाएगी।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

श्रेणी का नामआवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षितRs. 600
आरक्षित वर्ग/दिव्यांगजनRs. 400
भुगतान माध्यमऑनलाइन

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी। आधिकारिक विज्ञापन में संबंधित रिक्त पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किए जाने का प्रावधान दिया गया है।

लॉटरी प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत सूचना विभाग की वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अलग से उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को अपनी पात्रता और संबंधित नगरीय निकाय में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी जांच लेनी चाहिए।

  • सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद SSO ID से लॉगिन करें।
  • संबंधित भर्ती/Recruitment Portal पर जाएं।
  • संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 का आवेदन लिंक खोलें।
  • अपनी सभी व्यक्तिगत एवं अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार अवश्य चेक करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट या PDF को सेव करे लें।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती का आवेदन शुरू15 अगस्त 2026
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि28 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे
लॉटरी प्रक्रियाविभाग द्वारा बाद में सूचित किया जाएगा

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण लिंक

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती आवेदन फॉर्मApplication Form
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती ऑफिसियल नोटिफिकेशनDownload Notification

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q. राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

Ans. इस भर्ती में कुल 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा।

Q. राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans. सफाई कर्मचारी के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है, लेकिन 1 वर्ष का पात्र सफाई कार्य अनुभव जरूरी है।

Q. राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे है।

Q. राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में आयु सीमा क्या है?

Ans. आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है और आयु की गणना 1 जनवरी 2027 से होगी।

Scroll to Top