बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल टीचर (TRE 4.0) कक्षा 1-5, 6-8, 9-10 और 11-12 के पदों पर आधिकारिक तौर पर नोटिफ़िकेशन जारी किया है। इसके अंतर्गत कुल 32,388 पदों पर भर्तियो को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार BPSC की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की बेहतर तैयारी में मदद के लिए, हमने नीचे BPSC स्कूल भर्ती परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।
BPSC School Teacher (TRE 4.0) Overview
| Conducted Body | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| पद का नाम | स्कूल टीचर |
| एग्जाम डेट | दिसम्बर 2026 |
| भर्तियों की संख्या | 32,388 |
| एग्जाम का समय | 02:30 घंटे |
| Official Website | bpsc.bihar.gov.in |
BPSC टीचर एग्जाम की महत्वपूर्ण जानकारी
- प्रत्येक श्रेणी के लिए लिखित परीक्षा 150 अंकों की है और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
- भाषा भाग Qualifying है भाषा में कम-से-कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- परीक्षा अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
- उम्मीदवार केवल एक संबंधित विषय का चयन कर सकता है, और वह विषय उसके द्वारा उत्तीर्ण शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित होना चाहिए। यदि उसने एक से अधिक विषयों में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है, तब भी अपनी इच्छा से एक ही विषय चुन सकता है।
- चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा।
- विज्ञापन के अनुसार उम्मीदवार जिस भाषा विषय का चयन करता है, वही चयन सभी वर्गों के लिए मान्य रहेगा।
- प्रश्न में 5 विकल्प A, B, C, D, E दिए जाएंगे। A–D में से सही उत्तर चुनना है। यदि प्रश्न छोड़ना है तो E विकल्प चुनना अनिवार्य है। यदि A–E में से कोई भी विकल्प नहीं चुना, तो उस प्रश्न पर भी 1/3 अंक काटा जाएगा।
BPSC TRE 4.0 Exam Pattern
| कक्षा का नाम | भाग-I भाषा | भाग-II सामान्य अध्ययन | भाग-III संबंधित विषय | परीक्षा की अवधि | कुल अंक |
| प्रश्नों की संख्या | प्रश्नों की संख्या | प्रश्नों की संख्या | |||
| कक्षा 1–5 | 30 | 120 | —– | 02.30 घंटे | 150 |
| कक्षा 6-8 | 30 | 40 | 80 | 02.30 घंटे | 150 |
| कक्षा 9-10 | 30 | 40 | 80 | 02.30 घंटे | 150 |
| कक्षा 11-12 | 30 | 40 | 80 | 02.30 घंटे | 150 |
BPSC Teacher Syllabus 2026-विषयनुसार सिलेबस
(i) प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5) के लिए
- यह प्रश्नपत्र दो भागों में विभाजित होगा:
भाग-I : भाषा (अर्हता)
- अंग्रेजी भाषा (8 अंक) : Grammar (Tenses, Prepositions, Articles, Error Spotting), Vocabulary (Synonyms, Antonyms), Sentence Structure.
- हिंदी/उर्दू/बांग्ला (22 अंक – किसी एक भाषा का चयन)-हिंदी: व्याकरण (संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, तत्सम-तद्भव, मुहावरे एवं लोकोक्तियां), अपठित गद्यांश, वाक्य शुद्धि, शब्द ज्ञान।
भाग-II : सामान्य अध्ययन
- सामान्य अध्ययन — 120 प्रश्न (120 अंक): इसमें प्राथमिक गणित, मानसिक क्षमता परीक्षण, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल एवं पर्यावरण और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जायेंगे।
- उपर्युक्त विषयों का पाठ्यक्रम SCERT/NCERT से संबंधित होगा।
- प्रश्नों का स्तर उम्मीदवार के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के अनुरूप रहेगा।
मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8) के लिए
- यह प्रश्नपत्र तीन भागों में विभाजित होगा
भाग-I : भाषा (अर्हता)
- अंग्रेजी तथा हिन्दी/उर्दू/बांग्ला भाषा का व्यावहारिक ज्ञान। इस भाग में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
भाग-II : सामान्य अध्ययन
- इसमें प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भूगोल से प्रश्न पूछे जायेंगे।
भाग-III : विषय
- उम्मीदवार को गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, उर्दू, संस्कृत और अंग्रेजी में से किसी एक विषय का चयन करना होगा:
- सामाजिक विज्ञान चुनने वाले अभ्यर्थियों के लिए, यदि Section-I में इतिहास चुना जाता है, तो Section-II में भूगोल, अर्थशास्त्र या राजनीति शास्त्र में से किसी एक का चयन किया जाएगा। यदि Section-I में भूगोल चुना जाता है, तो Section-II में अर्थशास्त्र या राजनीति शास्त्र में से किसी एक का चयन किया जाएगा।
- उपर्युक्त विषयों का पाठ्यक्रम SCERT/NCERT से संबंधित होगा।
- प्रश्नों का स्तर उम्मीदवार के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के अनुरूप रहेगा।
माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10) एवं विशेष विद्यालय अध्यापक (कक्षा 9 से 10)
- यह प्रश्नपत्र तीन भागों में विभाजित होगा
भाग-I : भाषा (अर्हता)
- अंग्रेजी तथा हिन्दी/उर्दू/बांग्ला भाषा का व्यावहारिक ज्ञान। इस भाग में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
भाग-II : सामान्य अध्ययन
- इसमें प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भूगोल से प्रश्न पूछे जायेंगे।
भाग-III : विषय
- उम्मीदवार को हिन्दी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललितकला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत, सामाजिक विज्ञान में से किसी एक विषय का चयन करना होगा:
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के कक्षा 6–10 के लिए, संगीत/कला एवं कम्प्यूटर को छोड़कर संबंधित विषयों के अनुसार परीक्षा होगी। संगीत/कला विषय के लिए संगीत एवं ललितकला को सम्मिलित करके परीक्षा ली जाएगी।
- शिक्षा विभाग के कक्षा 9–10 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के कक्षा 6–10 में सामाजिक विज्ञान चुनने वाले अभ्यर्थियों के लिए, यदि Section-I में इतिहास चुना जाता है, तो Section-II में भूगोल, अर्थशास्त्र या राजनीति शास्त्र में से किसी एक विषय का चयन करना होगा। यदि Section-I में भूगोल चुना जाता है, तो Section-II में अर्थशास्त्र या राजनीति शास्त्र में से किसी एक विषय का चयन करना होगा।
- संबंधित विषयों का पाठ्यक्रम SCERT/NCERT से संबंधित होगा।
- इसका स्तर उम्मीदवार के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के अनुरूप होगा।
उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11 व 12)
- यह प्रश्नपत्र तीन भागों में विभाजित होगा:
भाग-I : भाषा (अर्हता)
- अंग्रेजी तथा हिन्दी/उर्दू/बांग्ला भाषा का व्यावहारिक ज्ञान। इस भाग में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
भाग-II : सामान्य अध्ययन
- इसमें प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भूगोल से प्रश्न पूछे जायेंगे। GS स्नातक लेवल की होगी।
भाग-III : विषय
- इसमें प्रश्न (PG) लेवल पर आधारित होंगे:
- उम्मीदवार को निम्नलिखित में से किसी एक विषय का चयन करना होगा हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, इतिहास, राजनीति शास्त्र, भूगोल, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शन शास्त्र, गृह विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, एकाउंटेंसी, संगीत, उद्यमिता।
- संबंधित विषयों का पाठ्यक्रम SCERT/NCERT से संबंधित होगा।
- इसका स्तर उम्मीदवार के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के अनुरूप होगा।
Important Links
| BPSC School Teacher (TRE 4.0 ) Bharti Syllabus | BPSC School Teacher Bharti Hindi Syllabus |
| Official Website | Official Website |
BPSC Teacher Bharti Syllabus 2026: FAQs
Q. BPSC TRE 4.0 परीक्षा का कुल अंक और समय कितना है?
Ans. परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं। इसके लिए कुल 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) का समय दिया जाता है।
Q. क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?
Ans. हाँ, लिखित परीक्षा में 1/3 (0.33 अंक) की नेगेटिव मार्किंग को रखा गया है।
Q. क्या बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यूहोता है?
Ans. नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में कोई साक्षात्कार नहीं होता है।
Q. BPSC कक्षा 5-6 के लिए अंक-विभाजन कैसा है?
Ans. कुल 150 प्रश्नों को 2 भागों में विभाजित किया गया है भाग 1 (30 अंक), भाग 2 (120 अंक)।
Q. BPSC कक्षा 6-8, 9-10 और 11-12 के लिए अंक-विभाजन कैसा है?
Ans. कुल 150 प्रश्नों को 3 भागों में विभाजित किया गया है: भाग 1 (30 अंक), भाग 2 (40 अंक) और भाग 3 (80 अंक)।