उत्तरप्रदेश सरकार ने UP Anganwadi Bharti 2026 का इंतजार कर रही, महिलाओं को बहुत बड़ी ख़ुशी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कई जिलों में खाली पड़े आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों के लिए भर्ती निकाली है, इस भर्ती को मेरठ, बागपत,कन्नौज, बिजनौर सहित 6 जिलों में खाली पड़े पदों के लिए आयोजित किया जाएगा, इसलिए आवेदन की तिथि और रिक्तियों की संख्या हर जिले के अनुसार अलग-अलग हो सकती है
यदि आप भी 12वीं पास है और अपने ही ग्राम पंचायत या वार्ड की स्थायी निवासी हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा और सुनहरा करियर साबित हो सकता है:
UP Anganwadi Vacancy 2026: मुख्य बिंदु
| पद का नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker) |
| पदों की संख्या | 1160 |
| जिलों का नाम | बिजनोर, मेरठ, कानपुर नगर, ललितपुर, कन्नौज, बागपत |
| नौकरी का स्थान | उत्तर प्रदेश |
| नौकरी का प्रकार | मानदेय पर आधारित (सरकारी नहीं) |
| ऑफिसियल वेबसाइट | upanganwadibharti.in |
यह भी पढ़े: 100+ बड़ी ई की मात्रा वाले शब्द और वाक्य
UP Anganwadi District Wise Vacancy (जिलानुसार भर्ती) 2026
| जिले का नाम | पदों की संख्या |
| मेरठ | 180 |
| बागपत | 261 |
| कन्नौज | 125 |
| बिजनौर | 260 |
| ललितपुर | 75 |
| कानपुर नगर | 259 |
| कुल पद | 1160 |
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती शैक्षणिक योग्यता
- आवेदन करने वाली अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुछ विशेष शर्तें संबंधित जिले के नोटिफिकेशन में दी जा सकती हैं, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक सूचना अवश्य पढ़ें।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 20 26 के ऑफिसियल नोटिफिकेशन अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यूपी आंगनवाड़ी वर्कर चयन प्रक्रिया
- सभी जिलों में आयोजित की जाने वाली इस आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2026 में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, पात्र अभ्यर्थियों का चयन 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा और आवश्यकता होने पर दस्तावेज सत्यापन भी किया जाएगा।
यूपी आंगनवाड़ी वैकंसी आवदेन शुल्क
- यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नही लिया जाएगा, सभी पात्र महिलाएं निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
UP Anganwadi Worker Bharti सैलरी
- सभी राज्यों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री की सैलरी अलग-अलग होती है उत्तरप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को ₹5500 मासिक रूप से मानदेय दिया जाता है और यह सरकारी कर्मचारी नही होती है और नही ही कोई सरकारी सुविधा प्रदान की जाती है।
UP Anganwadi Online Form: आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले यूपी आंगनवाड़ी की ऑफिसियल पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाएं।
- अपने जिले का नोटिफिकेशन चयन करें।
- अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपनी सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- जो भी संबधित दस्तावेज़ हो उन्हें अपलोड करें।
- एक बार पूर्ण रूप से फॉर्म भरने के बाद अच्छी तरह से जांच करें अन्यथा गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी डाउनलोड करे लें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| जिलें का नाम | अंतिम तिथि |
| मेरठ | 17 जुलाई 2026 |
| बागपत | 16 जुलाई 2026 |
| कन्नौज | 16 जुलाई 2026 |
| बिजनौर | 15 जुलाई 2026 |
| ललितपुर | 15 जुलाई 2026 |
| कानपुर नगर | 09 जुलाई 2026 |
UP आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. UP आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans. जिलेवार आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए केवल पात्र महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं, जो संबंधित जिले की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती हों।
Q. क्या UP आंगनवाड़ी भर्ती में लिखित परीक्षा होगी?
Ans. नही, आंगनवाड़ी भर्ती का चयन केवल 12वीं में प्राप्त अंको के आधार पर किया जायेगा।
Q. क्या आवेदन शुल्क देना होगा?
Ans. कोई भी पात्र महिला अभ्यार्थी निशुल्क आवेदन कर सकती हैं।
Q. UP आंगनवाड़ी वर्कर की सैलरी कितनी होती है?
Ans. उत्तरप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकत्री को ₹5500 मासिक रूप से मानदेय दिया जाता है और कोई भी सरकारी सुविधा नही दी जाती है।
Q. UP आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?
Ans. सामान्यतः आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलती है।
Q. क्या एक उम्मीदवार एक से अधिक जिले में आवेदन कर सकता है?
Ans. यह संबंधित जिले के भर्ती नियमों पर निर्भर करता है। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।